छत्‍तीसगढ़ी महाकाव्‍य ( गरीबा ) के प्रथम रचनाकार श्री नूतन प्रसाद शर्मा की अन्‍य रचनाएं पढ़े

रविवार, 28 अगस्त 2016

पंचशील

नूतन प्रसाद

             पण्डित जवाहर लाल नेहरू विश्व में शांति स्थापना के पक्षधर थे। उनका पंचशील का सिद्धांत चर्चित हैं। इसमें शांति दया सद्भावना प्रेम मैत्रीभाव प्रमुख हैं। इस पंचशील का एक हिन्दी दैनिक में भूलवश पंचशिला प्रकाशित हो गया। इसका अंग्रजी अखबार में फाइव स्टोन हो गया। पुन: हिन्दी दैनिक ने लिखा- नेहरू जी का पांव पत्थरों का सिद्धांत अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसे सम्पूर्ण विश्व में सम्मान मिलना चाहिये।
          नेहरू जी को ज्ञात हुआ। वे मुसकाये। कहा- मैंने पत्थरों को सिर फोड़ते याने नुकसान पहुंचाने वाला सुना था मगर यह विश्व में शांति लाना चाहता है तो यह अत्यन्त खुशी का समाचार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें